|
अंकिता टेलर
डॉ. वेद प्रकाश शर्मा
Keywords:
सनातन धर्म, वैज्ञानिक, तार्किक व सृष्टि नियम, सनातन वैदिक धर्म.
Abstract:
सनातन धर्म का आशय है जो सार्वभौमिक सार्वकालिक सार्वदेशिक (सभी स्थानों पर), वैज्ञानिक, तार्किक व सृष्टि नियम के अविरूद्ध है।
सनातन धर्म सृष्टि के आदि से है, आरंभ से हैं। इससे पहले सृष्टि में भी था। यदि इस सृष्टि में इसका समय देखें तो भी जब से दुनिया में मनुष्य ने प्रथम बार आँखें खोली तब से अब तक और जब तक यह संसार रहेगा तब तक सनातन धर्म ही शेष रहेगा। कितने भी जन्म होंगे, कितने भी मत/पंथ/संप्रदाय खड़े होगे फिर भी सनातन वैदिक धर्म हमेशा रहेगा।
सनातन धर्म कोई रिलीजन नहीं है। संप्रदाय भी नहीं है। मत, पंथ या मजहब भी नहीं है। यह सार्वभौमिक सत्य नियम है। विश्व का सबसे पुराना धर्म ‘वैदिक धर्म’ ही है। इसे ही सनातन धर्म कहते हैं। सनातन धर्म को समझने से पहले धर्म की परिभाषा को समझाना अनिवार्य है।
|
|

International Journal of Recent Research and Review
ISSN: 2277-8322
Vol. XVIII, Issue 4
December 2025
|
PDF View
PUBLISHED
December 2025
ISSUE
Vol. XVIII, Issue 4
SECTION
Articles
|