|
पूनम शर्मा
Keywords:
संग्रह विकास, महाविद्यालय पुस्तकालय, डिजिटल संसाधन, ई.संसाधन, अजमेर।
Abstract:
वर्तमान डिजिटल युग में महाविद्यालय पुस्तकालयों की संग्रह विकास प्रक्रिया में महत्वपूर्ण परिवर्तन हुए हैं। पुस्तकालय केवल मुद्रित पुस्तकों तक सीमित न रहकर ई.पुस्तकों, ई.जर्नलों, ऑनलाइन डेटाबेस तथा डिजिटल रिपॉजिटरी को भी अपने संग्रह में सम्मिलित कर रहे हैं। प्रस्तुत अध्ययन का उद्देश्य अजमेर शहर के चयनित महाविद्यालय पुस्तकालयों में संग्रह विकास की वर्तमान स्थिति, अपनाई जाने वाली प्रक्रियाओं तथा संग्रह विकास में आने वाले अवरोधों का तुलनात्मक विश्लेषण करना है। अध्ययन के लिए सर्वेक्षण पद्धति अपनाई गई तथा पुस्तकालयाध्यक्षों एवं पुस्तकालय कर्मचारियों से प्रश्नावली के माध्यम से जानकारी एकत्रित की गई। अध्ययन में पाया गया कि अधिकांश पुस्तकालय डिजिटल संसाधनों को संग्रह विकास का महत्वपूर्ण भाग मानते हैं, किन्तु बजट की कमी, तकनीकी अवसंरचना का अभाव, प्रशिक्षित मानव संसाधन की कमी तथा उपयोगकर्ताओं में डिजिटल साक्षरता की कमी प्रमुख बाधाएँ हैं। अध्ययन संग्रह विकास नीतियों के सुदृढ़ीकरण एवं डिजिटल संसाधनों के प्रभावी उपयोग हेतु सुझाव प्रस्तुत करता है।
|
|

International Journal of Recent Research and Review
ISSN: 2277-8322
Vol. XVIII, Issue 4
December 2025
|
PDF View
PUBLISHED
December 2025
ISSUE
Vol. XVIII, Issue 4
SECTION
Articles
|