|
कमलेश कुमार
डॉ . कविता शर्मा
Keywords:
भाशैलचित्र कला, नीमकाथाना, लौह-युग, सुनारी, प्रागैतिहासिक संस्कृति.
Abstract:
प्रस्तुत शोध-पत्र राजस्थान के सीकर जिले की नीमकाथाना तहसील में स्थित प्रागैतिहासिक शैलचित्र स्थलों एवं लौह-युगीन सांस्कृतिक अवशेषों का समग्र अध्ययन प्रस्तुत करता है। शैलचित्र कला आदि मानव की भावनात्मक, सामाजिक तथा धार्मिक अभिव्यक्तियों का सशक्त माध्यम रही है। नीमकाथाना क्षेत्र के सोहनपुरा, अजीतगढ़, भितरो तथा डोकन जैसे शैलाश्रयों में प्राप्त चित्र इस क्षेत्र की प्राचीन सांस्कृतिक परंपरा को उजागर करते हैं। इसके साथ ही खेतड़ी क्षेत्र के सुनारी पुरास्थल से प्राप्त लौह-युगीन अवशेष इस क्षेत्र के तकनीकी विकास, आर्थिक गतिविधियों एवं सामाजिक संरचना को समझने में सहायक हैं। यह अध्ययन ऐतिहासिक, वर्णनात्मक एवं विश्लेषणात्मक पद्धति पर आधारित है।
|
|

International Journal of Recent Research and Review
ISSN: 2277-8322
Vol. XVIII, Issue 3
September 2025
|
PDF View
PUBLISHED
September 2025
ISSUE
Vol. XVIII, Issue 3
SECTION
Articles
|